Loading...

Dry Day / ऊना में नगर निकाय चुनाव के चलते 16 और 17 मई को ड्राई डे घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Dry Day : ऊना जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 16 और 17 मई को ड्राई डे घोषित किया है। निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री, वितरण और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर 16 और 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा जारी किए गए हैं। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

शराब की बिक्री और वितरण पर रहेगा प्रतिबंध

जारी आदेशों के अनुसार निर्धारित तिथियों के दौरान संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी शराब के ठेके पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण और परोसने पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

इन क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे आदेश

उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम ऊना और नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं। इसी कारण ड्राई डे से संबंधित यह आदेश इन दोनों क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Topics: