Loading...

Accident / ऊना के दुलैहड़ में टिप्पर-बाइक की टक्कर, 35 वर्षीय युवक की मौत; पुलिस जांच जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident : ऊना जिले के दुलैहड़ क्षेत्र में टिप्पर और बाइक की टक्कर में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टिप्पर चालक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है।

ऊना

दुलैहड़ में हुआ सड़क हादसा

ऊना जिले के हरोली उपमंडल के तहत आने वाले दुलैहड़ गांव में मंगलवार रात एक सड़क हादसा पेश आया। यहां दुलैहड़ बस स्टैंड के पीछे स्थित मोड़ के पास एक बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव दुलैहड़, तहसील हरोली के रूप में हुई है।

मोड़ के पास हुई टक्कर

पुलिस को दिए बयान में टिप्पर चालक ब्रजेश सिंह पुत्र अजय पाल सिंह निवासी जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह लुधियाना से टिप्पर लेकर गोंदपुर बुल्ला स्थित स्टोन क्रशर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुलैहड़ बस स्टैंड के पीछे मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए दुलैहड़ के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतक और टिप्पर चालक दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया है। नशे या अन्य संभावित कारणों की जांच के लिए टिप्पर चालक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि चालक के बयान और मौके की स्थिति के आधार पर संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Topics: