Loading...

ऊना में प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद तेज, 50 किसानों से 150.8 क्विंटल उपज खरीदी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 51 Mins Ago • 1 Min Read

ऊना जिले में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की सरकारी खरीद के तहत इस सीजन अब तक 50 किसानों से 150.8 क्विंटल उपज खरीदी गई है। प्रदेश सरकार मक्की के लिए 50 रुपये प्रति किलो की दर दे रही है। किसानों को खरीद की रसीद दी जा रही है और भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।

ऊना में प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद तेज, 50 किसानों से 150.8 क्विंटल उपज खरीदी

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिले के लोअर बढ़ेड़ा गांव के किसान रघुवीर सिंह पिछले 13 वर्षों से 12 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने छह क्विंटल मक्की सरकारी खरीद केंद्र पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से बेची है। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से तैयार उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने इस खरीद व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

रामपुर और टकारला मंडियों में खरीद

ऊना जिले में रामपुर और टकारला अनाज मंडियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की खरीदी जा रही है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है। सलोह गांव के किसान अशोक कुमार ने भी चार क्विंटल मक्की 50 रुपये प्रति किलो की दर से बेची है। सरकारी खरीद से किसानों को उचित मूल्य के साथ उपज बेचने का भरोसेमंद माध्यम मिला है।

ऊना में प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद तेज, 50 किसानों से 150.8 क्विंटल उपज खरीदी

आत्मा परियोजना की परियोजना निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के लिए 50 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित है। रामपुर और टकारला मंडियों में नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीद की जा रही है। उपज बेचने वाले किसानों को रसीद दी जाती है और निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

10,608 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े

ऊना जिले में वर्तमान में 10,608 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और करीब 1,460 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से फसलें उगाई जा रही हैं। कई किसान अपने परिवार की जरूरत के लिए गेहूं, मक्की और हल्दी जैसी फसलें तैयार कर रहे हैं। जरूरत से अधिक उपज बेचने के इच्छुक किसानों को आत्मा परियोजना के माध्यम से सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

ऊना में प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद तेज, 50 किसानों से 150.8 क्विंटल उपज खरीदी

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार यह पद्धति पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ मिट्टी की गुणवत्ता तथा उर्वरता बनाए रखने में मदद करती है। प्राकृतिक खेती में लागत कम होने से किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं भी बनती हैं।

अन्य प्राकृतिक फसलों का समर्थन मूल्य भी बढ़ा

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो और मक्की का मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो किया है। पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और प्राकृतिक हल्दी का मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है। पहली बार प्राकृतिक अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में शामिल करते हुए 30 रुपये प्रति किलो की दर निर्धारित की गई है।

Related Topics: •