ऊना रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ: टिकट नंबर 37034 को ऐपल आईफोन या एक लाख रुपये
ऊना जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल ड्रॉ में 10 पुरस्कार श्रेणियों के लिए कुल 101 टिकट नंबर निकाले गए। पहला पुरस्कार टिकट नंबर 37034 को ऐपल आईफोन या एक लाख रुपये के रूप में मिला है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहले पांच ड्रॉ निकाले गए थे, जबकि शेष ड्रॉ उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में निकाले। विजेता 30 दिनों के भीतर निर्धारित कार्यालय में अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
रेफरल ड्रॉ में दूसरे पुरस्कार के लिए टिकट नंबर 03168 को इलेक्ट्रिक स्कूटर या 70 हजार रुपये और तीसरे पुरस्कार में टिकट नंबर 49495 को लैपटॉप या 50 हजार रुपये मिले हैं। चौथे पुरस्कार के विजेता टिकट नंबर 39189 और 40816 को सैमसंग मोबाइल या 25-25 हजार रुपये मिलेंगे। पांचवें पुरस्कार के लिए टिकट नंबर 14888, 45255 और 05704 का चयन हुआ है। इन तीनों विजेताओं को टैबलेट या 20-20 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
छठे से आठवें पुरस्कार के विजेता
छठे पुरस्कार में टिकट नंबर 15835, 07561, 18340, 19146, 15625, 17257, 16109, 28968, 03409 और 48324 को मिक्सर ग्राइंडर या 2,500 रुपये मिले हैं। सातवें पुरस्कार में टिकट नंबर 05209, 00750, 17710, 18942, 16339, 32649, 16351, 38398, 26327 और 03201 को प्रेशर कुकर व 2,000 रुपये मिले हैं। आठवें पुरस्कार में टिकट नंबर 04069, 38029, 35000, 13214, 15667, 35099, 20768, 45737, 08288 और 49422 को सीलिंग फैन या 2,000 रुपये मिले हैं।
नौवें पुरस्कार के लिए टिकट नंबर 14272, 15826, 11066, 05800, 31739, 05198, 46691, 20722, 07687, 44304, 06095, 20686 और 03392 का चयन किया गया। इन 13 विजेताओं को प्रेस या 800 रुपये मिले हैं। अंतिम और दसवें पुरस्कार में 50 टिकट नंबरों का चयन हुआ है। इन टिकट धारकों को दीवार घड़ी व 500 रुपये दिए जाएंगे।
दसवें पुरस्कार के 50 टिकट नंबर
दसवें पुरस्कार के विजेता टिकट नंबर 15828, 17523, 26326, 36271, 29813, 40601, 41513, 36130, 28138, 41235, 26330, 41856, 45237, 34799, 22097, 07697, 34709, 36717, 15778, 36591, 08676, 40789, 20062, 18232, 38402, 11071, 33712, 41332, 18862, 13734, 17787, 13277, 13134, 39941, 13271, 46699, 36257, 05237, 07518, 46874, 33733, 31772, 03389, 03447, 34743, 02692, 39950, 17196, 33713 और 36325 हैं।
30 दिनों के भीतर प्रस्तुत करना होगा दावा
उपायुक्त ने बताया कि रेफरल ड्रॉ में जिन लोगों के टिकट नंबर निकले हैं, वे परिणाम के 30 दिनों के भीतर पुरस्कार के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। विजेता स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव कार्यालय में दावा जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 406 में संपर्क करना होगा।
