Loading...

ऊना में स्कूलों का समय बदला, 1 सितंबर से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Aug 2026 • 1 Min Read

ऊना जिले में गर्मी और उमस को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने जिले में गर्म मौसम और अधिक आर्द्रता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को दिन के अधिक गर्म समय से राहत मिल सके।

नया समय जिले के प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के तहत इन सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं सुबह 8 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी यह समय-सारिणी आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Related Topics: