Loading...

ज़िला ऊना में 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेंगी विशेष लोक अदालतें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 24 May 2026 • 1 Min Read

जिला ऊना और उपमंडल अम्ब में चेक डिसऑनर मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय के साथ समय और धन की बचत का लाभ मिलेगा। सचिव शिखा लखनपाल ने संबंधित पक्षों से आपसी सहमति से मामलों के समाधान की अपील की है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत विशेष रूप से चेक अनादरण (चेक डिसऑनर) से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए जिला ऊना और उपमंडल अम्ब स्थित न्यायालय परिसर में 18 जुलाई और 21 नवंबर को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि वित्तीय प्रकृति के ये मामले समझौता योग्य होने के कारण लोक अदालत जैसे वैकल्पिक विवाद निपटान तंत्र के माध्यम से प्रभावी ढंग से सुलझाए जा सकते हैं। इससे संबंधित पक्षों को त्वरित न्याय मिलने के साथ-साथ समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे इन लोक अदालतों का लाभ उठाकर आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें।सचिव ने कहा  कि लोक अदालतें न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनके माध्यम से लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Topics: