प्रदेश कांग्रेस के पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर बने दिनेश आर्य, नीतियों के प्रचार को बताया लक्ष्य
प्रदेश कांग्रेस में पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर का दायित्व मिलने के बाद दिनेश आर्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही।
सिरमौर
दिनेश आर्य ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित टैलेंट हंट के तहत प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पब्लिसिटी के क्षेत्र में दायित्व संभालने के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया के बाद शिमला में उनका विस्तृत साक्षात्कार हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल नौ लोगों को पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इनमें उनका नाम भी शामिल है। आर्य ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य दायित्व प्रदेशभर में कांग्रेस की नीतियों और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है। इसके लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के साथ कांग्रेस की नीतियों और सरकार के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।
दिनेश आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी बिदित चौधरी, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और वरिष्ठ मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों, विधायक अजय सोलंकी, जीआर मुसाफिर, दयाल प्यारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित वरिष्ठ और स्थानीय नेताओं को भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने विशेष रूप से जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार का आभार व्यक्त किया। आर्य ने कहा कि पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन के दौरान आवेदन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करने में आनंद परमार का सहयोग मिला। उन्होंने दोहराया कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के तहत पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।