Loading...

पीएम मोदी से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में भाग लेगी ऊना की कशिश

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना की कशिश को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करने का अवसर मिला है। माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वह चंडीगढ़ में हिस्सा लेगी। कशिश की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ऊना

उप-मंडल हरोली के अंतर्गत आने वाले मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविका कशिश को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से 13 अप्रैल को माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में चंडीगढ़ में संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। कशिश खड्ड कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्र है। मेधावी छात्रा कशिश ने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए यूनियन बजट 2026 पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। जो की 2 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। तत्पश्चात निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। निबंध लेखन के लिए आठ विषय थे। जिनमें से एक विषय पर प्रतिभागी ने निबंध लिखना था।

राष्ट्रीय स्तर के लगभग 12 लाख प्रतिभागियों में से कशिश का चयन हुआ है। स्वयंसेविका 13 अप्रैल को चंडीगढ़ में पीएम के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में भाग लेगी। कशिश के चयनित होने से महाविद्यालय में खुशी की लहर है।उपलब्धि के लिय कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आरती, प्रो० वीरेंद्र सिंह भी के प्रयास रंग लाए है। स्वयं सेविका कशिश को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई दी गई। कशिश ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय प्रो० रवि राज और कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों को दिया ।