Loading...

शहरी निकाय चुनाव : छंटनी में एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द, 136 नामांकन वैध 

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 5 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना जिले में शहरी निकाय चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की जांच में एक उम्मीदवार का फॉर्म रद्द किया गया। कुल 137 में से 136 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। 17 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना आयोजित की जाएगी।

ऊना

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत ऊना जिले के विभिन्न निकायों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया, जबकि 136 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में कुल 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान नगर परिषद अम्ब के वार्ड नंबर-6 से प्रत्याशी संदीप कुमार का नामांकन पत्र निर्धारित पात्रता संबंधी दस्तावेज़ों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण न पाए जाने के चलते खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 17 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, 31 मई को मतगणना की जाएगी।