Loading...

ऊना में स्थानीय निधि लेखा समिति से मिले डॉ. विजय डोगरा, आयोग की भूमिका पर दी जानकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Oct 2026 • 1 Min Read

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा ने वीरवार को ऊना के सर्किट हाउस में विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न और अन्य सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रतिनिधिमंडल का ऊना पहुंचने पर स्वागत किया और राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यों एवं उसकी भूमिका की जानकारी साझा की।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

स्थानीय निधि लेखा समिति के प्रतिनिधिमंडल में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर और विवेक शर्मा शामिल रहे। डॉ. विजय डोगरा ने समिति के सभापति संजय रत्न तथा सभी सदस्यों से मुलाकात के दौरान आयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की। यह भेंट सर्किट हाउस ऊना में हुई, जहां समिति के सभी सदस्यों का औपचारिक स्वागत भी किया गया।