यहां देखें क्या सस्ता हुआ क्या मंहगा, पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा….
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। इस बजट में किसानों, युवाओं, नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने बजट 2024 को लेकर कहा कि ‘ये शक्ति देने वाला बजट है। ये किसानों-युवाओं को प्रगति की राह पर ले जाना वाला बजट है।
यहां देखें क्या सस्ता हुआ क्या मंहगा….
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
- सरकार देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देगी। शिक्षा ऋण पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।’ यह कर्ज उच्च शिक्षा के लिए होगा। लोन का 3 फीसदी तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई-वाउचर लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे।
- वित्त मंत्री ने मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी है। इससे उन नौजवानों को लाभ मिलेगा, जो कर्ज लेकर खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं।
- सरकार 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका देने के लिए योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपये महीना इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये की एकमुश्त मदद दी जाएगी।
- इसके अलावा सिगरेट की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे धूम्रपान करने वालों को अब अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी।
- कैंसर की तीन और दवाओं को कस्टम ड्यूटी फ्री किया गया। इससे दवाएं सस्ती होंगी। एक्स-रे मशीनों को बनाने में इस्तेमाल होने वालीं एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई।
- सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। इससे सोने और चांदी से बनने वाले गहने सस्ते हो जाएंगे।
- वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम में भी कमी आएगी।
- न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया है। 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 3 से 7 लाख रुपए तक सालाना आय वालों को 5 प्रतिशत टैक्स, 7 से 10 लाख वालों पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख वालों को 15 फीसदी, 12 से 15 लाख आय वालों को 20 फीसदी, जबकि 15 लाख रुपए से अधिक सालाना आय वालों को 30 फीसदी तक टैक्स देना होगा।
- प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है, जिससे प्लास्टिक के बने उत्पादों की कीमतें बढ़ने की संभावना है।
- हवाई सफर भी महंगा हुआ है, जिससे हवाई यात्रा करने वालों को अधिक खर्च करना पड़ेगा।
- सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।
- पीएम आवास योजना-अर्बन 2.0 के तहत 1 करोड़ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को घर मिलेगा। इसके लिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। किफायती दरों पर लोन मिल सके, इसके लिए ब्याज सब्सिडी भी शुरू होगी।
- महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित। वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। हॉस्टल और क्रेच की सुविधा से वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
- फॉर्मल सेक्टर में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। इसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी। ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी। योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।
- दो साल में 1 करोड़ किसानों की नेचुरल फार्मिंग में मदद की जाएगी। 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएंगी। फसलों का डिजिटल सर्वे होगा। 6 करोड़ किसानों और उनकी जमीनों को रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा। 2024-25 में कृषि और उससे जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





