Loading...

Union Budget 2024: शिक्षा ऋण के लिए 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन

Ankita • 23 Jul 2024 • 1 Min Read

पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा…….

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को संसद में पेश कर रही हैं। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा,’भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है।

भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो 4 फीसदी के लक्ष्य की ओर है।’ वित्त मंत्री ने कहा है कि गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है। रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है।

शिक्षा ऋण के लिए 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन
सरकार देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देगी। शिक्षा ऋण पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।’

एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान
केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,’सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफा
सरकर की नौ प्राथमिकताओं में से एक है रोजगार और कौशल विकास। इसके तहत पहली बार नौकरी करने वालों को बड़ी मदद मिलने जा रही है। फॉर्मल सेक्टर में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा।

यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। इसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी। ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी। योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।