वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना के वशिष्ट पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में छात्रों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ऊना
जिला ऊना के वशिष्ट पब्लिक स्कूल, में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण (वेलकम स्पीच) से हुई,समारोह के दौरान अनेक रोचक गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें टैग गिविंग, गुब्बारा फुलाकर फोड़ने का खेल, गीतों के माध्यम से वस्तु पहचानना, मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल वर्ग के लिए विशेष टैग गिविंग, साड़ी ड्रेपिंग प्रतियोगिता, पेपर डांस, पुश-अप्स प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर्स जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को अत्यंत आनंदमय बना दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न उपाधियों का वितरण रहा। जिसमें गहना को मिस फेयरवेल तथा अरनव शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया ।इस अवसर पर मिस पर्सनैलिटी का खिताब अश्लेषा को तथा मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब प्रथम कौशल को प्रदान किया गया। मिस्टर हैंडसम के रूप में पार्थ अरोड़ा एवं मिस ब्यूटीफुल के रूप में रितिका को सम्मानित किया गया। अपनी विशेष प्रतिभा के लिए मिस टैलेंटेड के रूप में हरसीस एवं राशि को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया, जबकि मिस्टर टैलेंटेड का खिताब सुशील को प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे जीवन में सदैव ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन का पालन करें तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण में प्रवेश के लिए प्रेरित किया और उनके सफल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ यादगार क्षणों को कैमरे में कैद किया और विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोते हुए भावभीनी विदाई ली।