Loading...

Video / पीएम मोदी ने जंतर-मंतर विवाद पर दिया संदेश, बोले- मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गाली देने वाले बच्चों को माफ करता हूं , आओ हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं …..

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Hours Ago • 1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुई घटनाओं और प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, लेकिन वह ऐसे बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को दंडित करने के बजाय सही मार्ग दिखाने का प्रयास किया जाए।

नई दिल्ली

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं कही जा सकती। उनके अनुसार उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को भी अपशब्द कहे गए, लेकिन बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और बच्चों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए।

बच्चों को सजा नहीं, सही दिशा देने की जरूरत

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज में इस घटना को लेकर आक्रोश होना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाने या समाज में प्रताड़ित करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही दिशा दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसे बच्चों को माफ करना चाहते हैं।

देश के साथ आगे बढ़ने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जैसे कभी-कभी दांतों के बीच जीभ आ जाती है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते क्योंकि दोनों हमारे अपने हैं, उसी तरह बच्चे भी समाज का हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं से गलतियों से सीखने, अपने सपनों को साकार करने और देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि देश के साथ-साथ देश का युवा भी निरंतर आगे बढ़े।