Loading...

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, हार सामने देखकर बौखला गए विनय कुमार : प्रताप रावत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

पंचायती राज चुनाव के दौरान जिला भाजपा प्रवक्ता प्रताप रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार पर तीखा हमला बोला है। बयान में उन्होंने विनय कुमार पर विकास की बजाय निजी हितों की राजनीति करने के आरोप लगाए। भाजपा ने दावा किया कि चुनावी माहौल देखकर कांग्रेस नेतृत्व बौखलाहट में बयानबाजी कर रहा है।

श्री रेणुका जी

पंचायती राज चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तीखी होती जा रही है। इसी कड़ी में जिला भाजपा प्रवक्ता प्रताप रावत ने श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पर तीखा हमला बोला है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाली कहावत इन दिनों विनय कुमार पर पूरी तरह सटीक बैठ रही है।प्रताप रावत ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की कमान सबसे कमजोर नेतृत्व के हाथों में सौंपकर बची-खुची कसर भी पूरी कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज चुनाव में लगातार मिल रहे राजनीतिक संकेतों और माहौल को देखकर विनय कुमार बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी अपने विधायक की कार्यशैली से निराश और हताश दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच विकास को लेकर किए गए दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर साफ दिखाई दे रहा है।रावत ने आरोप लगाया कि विधायक विनय कुमार ने क्षेत्र के विकास की बजाय अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों को अधिक प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी बांध परियोजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों में भी स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की जगह स्वयं को केंद्र में रखने का प्रयास किया गया।

प्रताप रावत ने कहा कि जनता ने विनय कुमार को उनके स्वर्गीय पिता के प्रति सम्मान और सहानुभूति के आधार पर सिर आंखों पर बैठाया था, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बजाय उन्होंने क्षेत्र की अनदेखी कर लोगों को निराश किया है।उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज चुनाव के परिणाम आने के बाद हार का ठीकरा विनय कुमार के सिर फूटेगा और वर्ष 2027 के चुनाव में क्षेत्र की जनता भी उन्हें करारा जवाब देगी।

Related Topics: