Loading...

इस दिन आयोजित होगा अप्पर शिमला का ऐतिहासिक हाटू मेला….

By Ankita Published: 15 May 2024, 11:04 AM | Updated: 15 May 2024, 11:06 AM 1 min read

HNN/ शिमला

अप्पर शिमला का ऐतिहासिक हाटू मेले का आयोजन 19 मई को होगा। हाटू मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक मेले की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि 11200 फुट की ऊंचाई पर स्थित हाटू काली के मंदिर में हाटू मेले का आयोजन हर वर्ष ज्येष्ठ महीने के प्रथम रविवार को होता है।

हाटू पीक धार्मिक स्थल के साथ एक पर्यटक स्थल भी है। यहां देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशी पर्यटकों की भी विशेष तौर पर गर्मी के मौसम में आवाजाही रहती है। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में तपती गर्मी के साथ पर्यटकों का रुझान ऊपरी शिमला के नारकंडा और हाटू पीक की ओर बढ़ने लगा है।

मंदिर कमेटी हाटू के प्रधान भूपिंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि हाटू पीक में आयोजित हाटू काली के मंदिर में एक दिवसीय हाटू मेले का आयोजन 19 मई को होगा। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ महीने के प्रथम रविवार को हाटू मेले का विशेष महत्व है।