लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

“एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में जिला ऊना देशभर में सर्वश्रेष्ठ

Ankita | 5 जुलाई 2024 at 1:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्राप्त किया ऑवार्ड

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जिला ऊना को इस उपलब्धि पर गत 30 जून को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कर कमलों से प्राप्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना को देशभर में प्रथम रहने पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑवार्ड प्राप्ति में जिला के विभिन्न विभागों का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ है।

नशे के विरूद्ध नशा मुक्त ऊना अभियान को धरातल पर कार्यन्वित करने में विभिन्न विभागों ने अपना सहराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान को पायलट प्रोजैक्ट के तहत जिला में कार्यन्वित किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध बच्चों व युवाओं को जागरूक बनाने के लिए जहां स्कूल व कॉलेज स्तर पर कौशल एवं जीवन विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जहां 26 हज़ार विद्यार्थियों को जोड़ा गया तो वहीं लगभग 247 अध्यापकों एवं स्कूल प्रमुखों को भी प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जहां विद्यार्थियों के भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था तो वहीं नाकारात्मक विचारों से दूर रखना रहा ताकि वे नशे से दूर रहें। इसके साथ-साथ हर घर दस्तक अभियान भी संचालित किया गया जिसके माध्यम से एक लाख घरों तक नशे के विरूद्ध अलख जगाई तथा नशे के दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने नशा मुक्त ऊना अभियान से जुड़ने के लिए जहां जिलावासियों का भी आभार जताया तो वहीं उम्मीद जताई की भविष्य में भी जिला प्रशासन के इस तरह के अभियानों से जुड़कर जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]