कुत्तों के आतंक से सहमें लोग, व्यक्ति को काटकर किया घायल
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन शहर में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है जिससे लोग भी बुरी तरह से सहमे हुए है। यहाँ सड़क पर टहलने के लिए निकले एक व्यक्ति पर कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई और नागरिक अस्पताल में उपचार भी करवाया।
जानकारी अनुसार, संजीव घर के बाहर सड़क पर टहलने के लिए निकला था कि तभी कुत्तों का झुंड वहां आ धमका। इस दौरान कुत्तों ने अचानक ही उसपर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत कर व्यक्ति को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया।