कोरोना संक्रमण को लेकर राहत, आज सामने आए सबसे कम केस
देश में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। आज देश में कोविड के सबसे कम केस सामने आए हैं जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार ( 29 नवंबर) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 215 नए मामले सामने आए हैं।
अप्रैल 2020 के बाद आज ऐसा पहली बार हुई है जब कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4,982 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,615 लोगों की मौत हुई है।