Loading...

खुंडियां में बकरी चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

By PARUL Published: 20 Nov 2024, 12:16 PM | Updated: 20 Nov 2024, 12:16 PM 1 min read

Himachalnow/काँगड़ा

खुंडियां पुलिस ने बकरी चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बलदेव सिंह पुत्र लक्खू राम निवासी झौला, डाकघर जुरूंडी ने बकरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से तीन बकरे और एक बकरी बरामद कर ली गई है। वहीं, थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपी दीपक कुमार (24) गांव गजरोडा, डाकघर बालकरूपी, जयसिंहपुर और गौरव सिंह (23) गांव उतरापुर, जयसिंहपुर शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और सोमवार को इन्हें देहरा अदालत में पेश किया गया, जिसमें दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों को झौला में चोरी के स्थान पर ले जाया गया। वहां चोरी करने में प्रयोग की गई बाइक, टूटा ताला, ताला तोड़ने के लिए प्रयोग की गई लोहे की छिनी, हैक्सा ब्लेड, टार्च, लोहे का दरात बरामद किया गया।