खेत में गए व्यक्ति के साथ मारपीट, पत्थरों से किया हमला
HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा में एक व्यक्ति ने उसके साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश चंद ने बताया कि वह सुबह खेतों में अपने पशुओं के लिए चारा काट रहा था।
इसी दौरान उस पर एक व्यक्ति ने पत्थरों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं जब उसने व्यक्ति को ऐसा करने से रोका तो उसके परिवार के सदस्य खेतों में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसके कारण उसे सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वह वहां से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागा।
उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।