FIR / नोहरा से मां-बेटी लापता, पति की शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने शुरू की जांच
FIR / मंडी जिले के जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में मां-बेटी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। नोहरा, तहसील बैजनाथ निवासी सुरजीत कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सोनाली देवी और छोटी बेटी प्रियांशी 22 अक्टूबर को नोहरा क्षेत्र से लापता हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंडी/जोगिंद्रनगर
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुरजीत कुमार पुत्र पवन कुमार नोहरा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को उनकी पत्नी सोनाली देवी अपनी छोटी बेटी प्रियांशी के साथ अचानक लापता हो गईं। शिकायत मिलने के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब मां-बेटी का पता लगाने के लिए मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।