Loading...

गांव के ही व्यक्ति ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

By Ankita Published: 18 May 2024, 11:30 AM | Updated: 18 May 2024, 11:35 AM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन थाना के अंतर्गत धनेटा क्षेत्र की एक महिला के साथ उसी के गांव के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता है।

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पति सहित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। लिहाज़ा महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना हमीरपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।