घोड़पीठ के निवासी एसडीएम परिसर में धरने पर बैठेंगे, जानिए वजह
HNN/काँगड़ा
घोड़पीठ पंचायत के निवासी टीसीपी के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम परिसर में धरने पर बैठने का फैसला किया है क्योंकि उनकी पंचायत को टीसीपी से बाहर निकालने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि गांव के लोग एसडीएम परिसर में धरने पर बैठेंगे और यह धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। उन्होंने बताया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश सरकार पंचायत से टीसीपी नियमों को वापिस नहीं ले लेती।
इस मुद्दे पर विधायक किशोरी लाल ने भी विधानसभा सत्र के दौरान अपनी आवाज उठाई थी लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।