Loading...

जंगल में पड़ा हुआ मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मां भयभुंजनी गढ़ माता मंदिर के जंगल से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (80) पुत्र मुखो राम निवासी झिकली अंबाड़ी, डाकघर मलां व तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।

हालाँकि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने 3 फरवरी को बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना नगरोटा बगवां में दर्ज करवाई थी। बुजुर्ग के 3 बेटों में से एक की 2019 में मृत्यु हो गई थी, जिस कारण वह मानसिक रूप से बीमार था और पहले भी कई बार घर से लापता हो चुका था।

इस दौरान किसी व्यक्ति ने बुजुर्ग व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

बता दें शव गल और सड़ चुका था तथा आंखों को कौओं ने नोच डाला था। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।