Loading...

जानिए दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त, शादी-सगाई और मांगलिक कार्य के लिए कौन-सा दिन है सही…

By PRIYANKA THAKUR Published: 28 Nov 2022, 4:45 PM | Updated: 28 Nov 2022, 4:45 PM 1 min read

HNN / नाहन

साल 2022 का आखिरी महीना यानी दिसंबर जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल दिसंबर के महीने में शादी, सगाई के कई शुभ मुहूर्त हैं। इस माह में शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी प्रकार के शुभ कार्य के लिए कई शुभ तिथियां हैं। इस साल 24 नवंबर से शुरू हुआ शादी का लग्न 16 दिसंबर तक रहेगा।

16 दिसंबर के बाद से खरमास शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों की शादी, सगाई या मुंडन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है।

दिसंबर 2022 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2022, शुक्रवार
  • 4 दिसंबर 2022, रविवार
  • 9 दिसंबर 2022, शुक्रवार

दिसंबर 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

  • 4 दिसंबर 2022, रविवार
  • 5 दिसंबर 2022, सोमवार
  • 6 दिसंबर 2022, मंगलवार
  • 7 दिसंबर 2022, बुधवार
  • 9 दिसंबर 2022, शुक्रवार
  • 14 दिसंबर 2022, बुधवार

Tags: