लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के 19 मुख्य शिक्षक बने केंद्रीय मुख्य शिक्षक, अधिसूचना जारी

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओऱ से 19 मुख्य शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुमन कुमार मिन्हास द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि पदोन्नत शिक्षकों को पांच दिन के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट कार्यालय भेजनी होगी। उन्होंने कहा की मामले में देरी के लिए पदोन्नत शिक्षक खुद जिम्मेवार होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अधिसूचना के मुताबिक मदन लाल को चौबिया, केसर सिंह को धरवास, सुनीता शर्मा को हिबरा, सत्य पाल शर्मा को नड्डल, दीवान चंद को सेंचूनाला, सावित्री कुमारी को लुड्डू, चंद्रमणि को रान और अयूब अली को झज्जाकोठी में तय अवधि के भीतर ज्वाइन करना होगा।

इनके अलावा सुनीत सिंह को सिरड़ी, वीना देवी को लाहल, जगदीश चंद को मरौर, सतीश कुमार को बड़ग्रां, स्वर्ण सिंह को रंगड़, कांशी राम को सामरा, राकेश कुमार को लेच, रेणुबाला को साहो-1, जिंद राम को लामू, बहादुर सिंह को सुराल और ओम प्रकाश को उलांसा में तय अवधि के भीतर ज्वाइन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]