किन्नौर के निचार उपमंडल के दौरे पर रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, स्कूल भ्रमण और सड़क कार्य का करेंगे निरीक्षण
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 15 मार्च को किन्नौर जिले के निचार उपमंडल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का भ्रमण करने के साथ-साथ पलिंगी-चौरा अतिरिक्त सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे।
किन्नौर/रिकांगपिओ
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का करेंगे दौरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री जगत सिंह नेगी 15 मार्च को किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत निचार में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे।
पलिंगी-चौरा सड़क निर्माण कार्य का लेंगे जायजा
विद्यालय के दौरे के बाद मंत्री पलिंगी ग्राम पंचायत का भी दौरा करेंगे। यहां वह पलिंगी-चौरा अतिरिक्त सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
दौरे के बाद शिमला के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जगत सिंह नेगी सायंकाल जिला शिमला के लिए रवाना होंगे।