संगड़ाह नगर पंचायत के वार्ड परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी, 2026 चुनाव की तैयारी
सिरमौर जिले की संगड़ाह नगर पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह प्रक्रिया वर्ष 2026 में होने वाले नगर पालिका और नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए पूरी की गई है।
सिरमौर/नाहन
वार्ड परिसीमन को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों के परिसीमन को लेकर जारी प्रारंभिक अधिसूचना पर जनसाधारण से कोई आक्षेप या सुझाव प्राप्त नहीं हुए। इसके बाद वार्ड परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है।
2026 के शहरी निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन (वार्डों का पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम, 2015 के नियम 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 में होने वाले शहरी निकायों के चुनाव के लिए नगर पंचायत संगड़ाह के सभी सात वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध रहेगी अधिसूचना
उपायुक्त ने बताया कि संगड़ाह नगर पंचायत के वार्डों के अंतिम परिसीमन से संबंधित अधिसूचना एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी, जहां इच्छुक नागरिक इसे देख सकते हैं।