Loading...

जिला में कल इस मार्ग पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही….

Ankita • 21 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा मंडी शहर में छूटे हुए घरों के लिए सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी संदर्भ में जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने जनहित में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत एक अधिसूचना जारी की हैं, जिसके तहत 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेरी मंच से आईसीआईसीआई बैंक तक यातायात को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस तथा अग्निशमन वाहन को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है।