Loading...

जुब्बल में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

By PARUL Published: 14 May 2024, 1:30 PM | Updated: 14 May 2024, 1:35 PM 1 min read

HNN/शिमला

विद्युत उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत 22 केवी कंट्रोलिंग प्वाइंट घुंघलीधार और एचटी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते कल यानि 15 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जीएस डिल्टा ने यह जानकारी दी है।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जीएस डिल्टा ने बताया कि 15 मई को विद्दुत उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत बटाड़गलु, खड़ापत्थर, शीलघाट और जुब्बल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जीएस डिल्टा ने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।