डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड की कड़ी कार्यवाही, 55 के कटे कनेक्शन

By PRIYANKA THAKUR Published: 4 Dec 2022, 4:40 PM | Updated: 4 Dec 2022, 4:41 PM 1 min read

HNN / धर्मशाला

समय पर बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आलमपुर विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 29 नवंबर तक बिजली बिल भरने का समय दिया था। 1,402 ऐसे उपभोक्ता थे, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिजली बिल नहीं भर रहे थे।

दरअसल, विद्युत बोर्ड आलमपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं में से अभी तक 125 ने ही बिजली बिलों की अदायगी की है, जबकि 1,277 अभी भी अदायगी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 55 के कनेक्शन काट दिए गए हैं और शेष के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी है।

काटे गए कनेक्शनों को दोबारा चालू करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को 250 रुपये और व्यावसायिक को 500 रुपये अलग से अदायगी करनी होगी।