लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीसी ने ब्रजेश्वरी मंदिर में सुविधाओं का लिया जायजा

Ankita | 10 अप्रैल 2024 at 10:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना की और माथा टेका

HNN/ कांगड़ा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ब्रजेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना भी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से नवरात्रों के दौरान हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सहायता कक्ष भी मंदिर में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष प्लान के तहत कार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही कांगड़ा धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने नवरात्रों के दौरान श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]