दड़ा सट्टा लगाते हुए काबू किया सट्टेबाज, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू में सट्टा लगाते एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने व्यक्ति से नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने सट्टा लगाने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, टाहलीवाल पुलिस की टीम बाथू में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गांव के ही सतनाम सिंह को दड़ा सट्टा लगाते हुए काबू किया। आरोपी के पास से पर्ची दड़ा सट्टा व 850 रुपये की नकदी बरामद हुई।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।