दिल्ली के स्कूल-अस्पताल के बाद अब तिहाड़ जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों और अस्पतालों के बाद अब तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला है। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट पर है।
जानकारी के अनुसार, जिन अस्पतालों को धमकी मिली है उसमें दीपचंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पताल शामिल हैं। दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस सभी मौके पर हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली।
बता दें बीते रविवार को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।