दिल्ली से शिमला और कुल्लू के लिए इतने दिसंबर से उड़ान भरेगा हवाई जहाज

By PRIYANKA THAKUR Published: 3 Dec 2022, 2:46 PM 1 min read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लोगों को हवाई सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। 9 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और फिर कुल्लू के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा। हालांकि सप्ताह में 1 दिन छोड़कर कुल्लू और धर्मशाला के लिए हवाई उड़ान होगी। इतना ही नहीं 10 दिसंबर को दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला के लोगों को भी हवाई सेवा सुविधा मिलनी आरंभ हो जाएगी।

यानी कि 3 दिन शिमला से कुल्लू और 3 दिन शिमला से धर्मशाला के लिए हवाई उड़ानें निर्धारित की गई है। हालांकि अभी इन रूटों का हवाई किराया निर्धारित नहीं हुआ है। उधर, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कहा कि शिमला- कुल्लू और शिमला- धर्मशाला हवाई सेवा की समय सारिणी और किराये को फाइनल किया जा रहा है।