Loading...

हादसा / मलाणा में आधी रात लगी आग, 13 कमरों का तीन मंजिला मकान राख

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा / कुल्लू जिले के ऐतिहासिक मलाणा गांव में आधी रात को लगी आग से दिले राम का 13 कमरों वाला तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान भी नहीं बचाया जा सका। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि मकान में मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ।

मलाणा

जानकारी के अनुसार, मकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही समय में लपटों ने पूरे तीन मंजिला भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग दिखाई देने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेजी से फैलती लपटों के कारण मकान को बचाना संभव नहीं हो सका। परिवार के सदस्यों को घर के भीतर रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री बाहर निकालने का भी मौका नहीं मिला।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

अग्निकांड में पूरा मकान और उसमें रखा सामान नष्ट होने से परिवार के सामने रहने तथा जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के दौरान सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा जानी नुकसान टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मकान को हुए नुकसान के बाद गांव में चिंता का माहौल है।

Related Topics: •