Campus Interview / सरकारी स्कूलों में आया-हेल्पर के 48 पदों पर भर्ती, 25-26 नवंबर को साक्षात्कार
Campus Interview / जिला सिरमौर के राजगढ़ और खोरोंवाला शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पद आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए 25 और 26 नवंबर को संबंधित उप रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
सिरमौर
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने बताया कि राजगढ़ शिक्षा खंड में 29 और खोरोंवाला शिक्षा खंड में 19 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए मैसर्स स्काईलाइट मैनपावर एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अंशकालिक आया या हेल्पर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
दो रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू
राजगढ़ शिक्षा खंड के 29 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में होगा। खोरोंवाला शिक्षा खंड के 19 पदों के लिए 26 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में साक्षात्कार लिया जाएगा। दोनों स्थानों पर इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है, जबकि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर नजदीकी रोजगार कार्यालय में पैन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 9805635402 और 01972-265095 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

