Loading...

नाहन डाइट हॉस्टल की छत से गिरा वेल्डर, पीजीआई रैफर

By PRIYANKA THAKUR Published: 2 Dec 2022, 2:39 PM | Updated: 2 Dec 2022, 2:41 PM 1 min read

HNN / नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को डाइट हॉस्टल की छत से एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाहन चिकित्सकों द्वारा पीजीआई रैफर किया गया है। व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय बाबू सिंह निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाबू सिंह वेल्डिंग का काम करता है। आज वह नाहन डाइट हॉस्टल की छत पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक काम करते समय वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य व्यक्ति उसे उपचार के तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले आए।

यहाँ व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीचे गिरने के चलते उसके सिर पर काफी चोट आई है। वहीं पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags: