रविवार को सराहां क्षेत्र में चार घंटे रहेगा बिजली शटडाउन
11 केवी सराहां लोकल फीडर की मरम्मत के चलते कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हिमाचल नाऊ न्यूज सराहां
पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सराहां के सहायक अभियंता प्रतीक ठाकुर ने बताया कि 11 केवी सराहां लोकल फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सराहां बाजार, जोहना घाट, सराहां बस स्टैंड, चौकी, चमोडा, चडेच, मताहन, सराहां बाईपास, टिक्कर तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार प्रस्तावित शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों के चलते शटडाउन को स्थगित या पुनर्निर्धारित किया जा सकता है।