Loading...

नाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग तेज, ऑपरेटरों ने आंदोलन की दी चेतावनी

By Shailesh Saini Published: 17 Feb 2026, 7:03 PM | Updated: 17 Feb 2026, 7:04 PM 1 min read

ऐतिहासिक शहर में यात्रियों की सुविधा प्रभावित, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | नाहन

Nahan शहर में टैक्सी स्टैंड की कमी को लेकर टैक्सी ऑपरेटरों का रोष खुलकर सामने आने लगा है। सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबे समय से लंबित मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

सोसायटी के अध्यक्ष आकर्षण शर्मा ने कहा कि शहर में टैक्सियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्थायी स्टैंड न होने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुराने कॉलेज भवन वाली सड़क के किनारे निजी वाहनों की पार्किंग संभव है तो टैक्सियों के लिए निर्धारित स्थान क्यों नहीं दिया जा सकता।

उनका कहना है कि लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन फाइल की स्थिति तक की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही।ऑपरेटरों का कहना है कि स्टैंड न होने के कारण उन्हें मजबूरन गाड़ियां पार्किंग स्थलों या सड़कों के किनारे खड़ी करनी पड़ती हैं, जहां चालान का खतरा बना रहता है।

इससे उनकी सीमित आय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।टैक्सी संचालकों ने यह भी कहा कि यह केवल पार्किंग का मुद्दा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की आजीविका और सम्मान से जुड़ा विषय है।

बस स्टैंड से शहर और आसपास के क्षेत्रों—धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, कार्यालयों और पर्यटक स्थलों—तक पहुंचने के लिए टैक्सियां प्रमुख साधन हैं, लेकिन स्टैंड के अभाव में यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि नाहन एक ऐतिहासिक शहर है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं।

ऐसे में संगठित टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था न होने से यातायात अव्यवस्थित होता है और यात्रियों को भटकना पड़ता है।इस अवसर पर सचिव संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपप्रधान विशाल सैनी सहित ललित, विजय,

प्रथम, यशपाल, सुनील और प्रकाश सहित कई सदस्यों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैक्सी स्टैंड के लिए जल्द स्थान चिन्हित नहीं किया गया तो सोसायटी सामूहिक रूप से सख्त निर्णय लेने पर मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की

Tags: