नाहन में शिवालिक ट्रेवल्स की निजी बस जब्त,
HNN/नाहन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में परिवहन विभाग निजी बसों पर शिकंजा कसने में जुटा हुआ है। वीरवार शाम को आरटीओ सोना चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दिल्ली गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सोलन से आई शिवालिक ट्रेवल्स की बस (HP17C 9300) की चेकिंग की गई। जांच में खुलासा हुआ कि बस बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित हो रही थी। इसके अलावा, बस का रोड टैक्स भी जमा नहीं किया गया था।
इसके बाद विभाग की टीम ने देर शाम बस को कब्जे में लेकर एचआरटीसी वर्कशॉप में पार्क कर दिया।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी पांवटा साहिब में दो बसों को जब्त किया गया था, जिनमें से एक बस को बाद में नियमों की पालना के बाद छोड़ दिया गया था।