Loading...

नेसंग झूला के समीप बाधित राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बहाल

By Ankita Published: 12 Sep 2023, 8:51 PM | Updated: 12 Sep 2023, 8:51 PM 1 min read

HNN/ किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर के नेसंग झूला के समीप बाधित राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए दोपहर 2:00 बजे तक एनएच को बहाल कर दिया है।

इससे जिले के हजारों लोगों और किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। बता दें पहाड़ी दरकने से मंगलवार सुबह पहाड़ी दरकने के कारण एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया।

हाईवे बाधित होने हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।