पदमश्री नेकराम शर्मा ने किया किसान मेले का शुभारंभ
HNN/मंडी
सुंदरनगर में 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान पहली बार किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें किसान मेले का शुभारम्भ पद्मश्री नेक राम शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने किसान मेले में लगाई गई किसानों से संबंधित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन कर प्रदर्शनियों के बारे अपने विचार सांझा किए।
उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर किसान मेले में कृषि विभाग के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों द्वारा कृषि संबंधी जानकारी हासिल करें।