Loading...

पांच युवकों ने परिवारिक सदस्यों से की मारपीट, मामला दर्ज

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 5:29 PM | Updated: 30 Jun 2024, 5:29 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड 2 में परिवारिक सदस्यों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में मां व उसके दो बेटे घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मैहतपुर के ही पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में साहिल निवासी वार्ड नंबर दो मैहतपुर ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने भाई के साथ घर पहुंचा, तो मैहतपुर के कुलदीप ने अन्य चार व्यक्तियों के साथ मिलकर इनका रास्ता रोक लिया और इनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इन पर हमला कर दिया।

मारपीट होती देख जब मां घर से बाहर आई, तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।