पांवटा साहिब में अवैध खनन करते पकड़े 2 ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते 2 ट्रैक्टर पकड़े है। टीम ने दोनों ट्रैक्टर के चालान कर चालकों से 32,770 रुपए का जुर्माना वसूला है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के रामपुरघाट में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी के पास 2 ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पाए गए।
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही कर दोनों ट्रैक्टर के चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना किया है। खबर की पुष्टि वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ एश्वर्य राज ने की है।