राजगढ़ में 124 ग्राम चुरा पोस्त बरामद, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
राजगढ़ में गुप्त सूचना पर पुलिस ने 124 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं माजरा में जानलेवा हमला और धमकी के आरोप में अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
राजगढ़/सिरमौर
मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी
पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल राज पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी गांव कडयुथ, डाकघर व तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 124 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।