Loading...

पुलिस ने जीप से पकड़ी चरस की खेप, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

By PARUL Published: 10 May 2024, 4:36 PM | Updated: 10 May 2024, 4:57 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में कांढापत्तन पुल के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को 709 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (41) पुत्र ईश्वर दास गांव बस्सी डाकघर भोरंज जिला हमीरपुर व रजनीश ठाकुर (31) पुत्र राजपाल ठाकुर गांव डोडर डाकघर रखोह तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने कांढापत्तन पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान उन्होंने जोगिंद्रनगर से धर्मपुर की तरफ आ रही एक महिंद्रा जीप (एचपी 52ए-9730) को जांच के लिए रोका। तभी जीप सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सफेद रंग के कैरी बैग में 709 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है।