Loading...

पुलिस ने पिकअप गाड़ी से पड़की अवैध शराब की 90 पेटियां, मामला दर्ज

By Ankita Published: 5 Jul 2024, 7:33 PM | Updated: 5 Jul 2024, 7:39 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में फल सब्जी मंडी पतलीकूहल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक वाहन से शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने फल मंडी पतलीकूहल के पास एक पिकअप को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान पुलिस ने इस वाहन से रम ओल्ड मोंक की 25 पेटियां, व्हिस्की रॉयल स्टैग की 15 पेटियां, और शराब मार्का संतरा की 50 पेटियां बरामद की।

पुलिस ने पिकअप चालक धर्म सिंह गांव धड़ावन मंडी और संदीप कुमार गांव जजरौट मंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।