Loading...

पुलिस ने सट्टा लगाते काबू किया व्यक्ति

By PARUL Published: 18 May 2024, 10:00 PM | Updated: 18 May 2024, 10:00 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने ट्रक यूनियन ऊना के पास एक व्यक्ति को स‌ट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने व्यक्ति के पास से नकदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस ट्रक यूनियन के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदीप कुमार निवासी गलुआ के पास से पर्ची दड़ा स‌ट्टा व 1700 रुपये की नकदी बरामद की गई है।

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।